हवाई उड़ान शुरू करने की कवायद तेज, एयरपोर्ट से सटे झोपड़ियों पर चला बुलडोजर


बोकारो से हवाई उड़ान शुरू करने को लेकर फिर से कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को वैसे जगहों से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया, जहां पहले अतिक्रमण हटाकर कंटीले तारों से घेराबंदी कर दी गई थी। उन जगहों पर फिर से लोग झोपडी बनाकर रह रहे थे। इससे पहले शनिवार को माइकिंग कर सभी को हटने का आदेश दिया गया था। जिसमें से कुछ लोगों ने तो अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन कई ने नहीं हटाया था।


मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण 

उन्हीं झोपड़ियों को हटाने का काम किया गया। जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट सत्यबाला सिन्हा की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। इस बार जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट की सभी बाधाओं को दूर करने की योजना है। बताते चलें कि हवाई उड़ान सेवा शुरू करने में हो रही देरी की वजह से पिछले कई दिनों से राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। 

और नया पुराने