दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में आयोजित दूसरा बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ इस आयोजन को पुकारो जिला गतका संघ के द्वारा दिनांक एक और दो अगस्त को किया गया इस आयोजन में बोकारो के विभिन्न स्कूलों से लगभग 300 बच्चों ने हिस्सा लिया इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ मनीष तिवारी तथा विशिष्ट अतिथियों में बीएमएल दास पिट्स मॉडल स्कूल गोमिया प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे. इस प्रतियोगिता के सभी उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए गतका बोकारो में बहुत कम समय में खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय हुआ है. इसके लिए बोकारो जिला गतका सन को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया तथा खिलाड़ी गतका के राज्य प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बोकारो तथा झारखंड का नाम रोशन करेंगे।
झारखंड के कई खिलाडियों को मिल चुकी है प्रोत्साहन राशि
इसकी अग्रिम बधाई दी वही गतका संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि बोकारो जिला के गतका खिलाड़ी बीते 4 वर्षों से भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में भाग लेते आ रहे हैं.अब तक बोकारो, धनबाद, पलामू सहित झारखंड के कई जिले के खिलाड़ियों को 8 लाख से अधिक प्रोत्साहन राशि स्कॉलरशिप झारखंड सरकार के द्वारा दी जा चुकी है. इस साल भी बोकारो के कई खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक रंजन,पायल कुमारी, प्रियांशु राज सिंह,वेदांत भारद्वाज,नईम अंसारी, राहुल प्रताप सिंह,सूरज कुमार,खुशी सिंह,आशीष कुमार,जसमीत कुमार, सतीनाथ चक्रवर्ती आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Tags
खेल
