दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। निरस्त ट्रेनों में ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 06 और 08 अक्टूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस 09 एवं 11 अक्टूबर, ट्रेन संख्या 18105 राऊरकेला- जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, ट्रेन संख्या 18106 जयनगर- राऊरकेला एक्सप्रेस 11अक्टूबर, ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर- हटिया मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, ट्रेन संख्या 15027 हटिया- गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के रूट में किया जाएगा बदलाव
ट्रेन संख्या 20818 नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ने.सु.च.बो.जं. गोमोह- आद्रा- मेदिनीपुर- हिजली- भद्रक- कटक होकर 04 और 11 अक्टूबर को चलेगी। 13 अक्टूबर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस को धनबाद से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। इसकी जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी है.
Tags
देश
