झारखंड में MMDR एक्ट पर झूठे प्रचार से जनता को गुमराह करना बंद करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी


टाटा से गिरिडीह जाने के क्रम में बोकारो निवास पर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी  ने MMDR एक्ट को लेकर हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि कानून के प्रावधानों को सही तरीके से जनता के सामने रखने के बजाय राज्य सरकार राजनीतिक भ्रम फैलाने में लगी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार के कानून को लेकर झारखंड की जनता को डराने और भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। यदि सरकार को वास्तव में राज्य के खनिज राजस्व और रोजगार की चिंता है, तो उसे अपनी खनिज नीति, बंद पड़ी खदानों और खनन व्यवस्था की स्थिति पर भी जनता को जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि “कागज पर प्रचार करने और जमीन पर काम करने में फर्क होता है। हेमंत सरकार को विज्ञापनों और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय आंकड़ों और उपलब्धियों के साथ जनता के सामने आना चाहिए।”

राजनीतिक फायदे के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है 

मरांडी ने सवाल उठाया कि यदि MMDR एक्ट ही झारखंड की सारी समस्याओं की वजह है, तो राज्य सरकार अपनी खनन नीति और प्रशासनिक व्यवस्था की कमियों पर चर्चा क्यों नहीं करती? उन्होंने कहा कि केंद्र के कानून को लेकर “झूठे नैरेटिव” के सहारे अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि MMDR संशोधन को लेकर उनका स्पष्ट मत है कि जनता को कानून की वास्तविक धाराओं और उसके प्रभाव की तथ्यात्मक जानकारी दी जानी चाहिए, न कि राजनीतिक फायदे के लिए भ्रम फैलाया जाए। अगस्त में भी मरांडी ने कहा था कि राज्यों को मिलने वाले खनिज राजस्व में पिछले वर्षों में वृद्धि हुई है और JMM-कांग्रेस के विरोध को उन्होंने राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया था।हेमंत सरकार पहले तथ्य सामने रखे, फिर प्रचार करे। जनता अब विज्ञापन नहीं, हिसाब चाहती है। झूठे प्रचार से सच्चाई नहीं बदलती और राजनीतिक शोर से सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती।

उद्योग पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का पूरा तथ्य सार्वजनिक किया जाए

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि MMDR एक्ट के संबंध में कानून की वास्तविक स्थिति, राज्य के राजस्व पर प्रभाव और खनन क्षेत्र में रोजगार एवं उद्योग पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का पूरा तथ्य सार्वजनिक किया जाए।प्रेस वार्ता में कृष्ण कुमार मुन्ना,जयदेव राय,लक्ष्मण नायक, अर्चना सिंह,कुमार अमित, संजय त्यागी, रामलाल सोरेन,मनोज ठाकुर ,अंजला सिंह, विभीषण सिंह चौधरी ,दिलीप श्रीवास्तव,मुकेश राय, विशाल गौतम, बैधनाथ प्रसाद, ब्रज दुबे,राजेश घोषाल,मनोज सिंह ,,विनय किशोर महेंद्र राय,अर्चना सिंह,सोनम दुबे,शिव शंकर पांडे,नीरज कुमार ,ए के वर्मा,निवारण महतो,प्रमोद महतो,दिनेश यादव मनोज पांडेय, बुद्धेश्वर घोषाल,प्रकाश दास,सतेंद्र गुप्ता,संजीव झा, जितेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे. 


और नया पुराने