बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के बेंदीटांड से कैलाश नगर जाने वाली गली में दिनदहाड़े चेन छिनतई की वारदात से सनसनी फैल गई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।पीड़िता विभा मालाकार सुबह करीब 10 बजे बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। इस दौरान महिला के गले में चोट भी आई। महिला के शोर मचाने के बावजूद बदमाश तेजी से भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Tags
क्राइम
