बोकारो के प्रतिष्ठित डॉक्टर सह समाजसेवी स्वर्गीय डॉ यु मोहंती की प्रथम पुण्यतिथि पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर बोकारो में श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नियमित रक्तदाताओं के साथ साथ शहर के गण्यमान्य लोगों ने भी रक्तदान कर डॉ मोहंती को श्रद्धांजलि दिए। इस शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन अभय भूषण मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा की डॉक्टर यू मोहंती का जाना बोकारो के लिए बड़ी ही अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है. आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान कर श्रद्धांजलि देना रक्तदाताओं के लिए एक मिसाल बन गया है।
डॉ मोहंती के आदर्शों पर ही रक्तदान करते हैं लोग
उन्होंने जो रक्तदान के प्रति एक अलख जगाई थी, आज उसी को सारे रक्तदाता मानते हुए हमेशा रक्तदान ससमय पर करते रहते हैं। शिविर को सफल बनाने में बोकारो के बोकारो ब्लड डोनर्स एसोशिएशन, बोकारो रक्तवीर परिवार एवं प्रगति सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शिविर को सफल बनाने में मनोज कुमार, संजय शर्मा, महताब अली अहमद , हामिद खान , प्रगति शंकर,शशिकांत विश्वकर्मा, रजनीश तिवारी, राजकुमार, मोज़ीबा, रंजन, सुभाष, ब्रह्मदेव,ज्योति प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा। अंत में डॉ मैथली ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया।
Tags
झारखण्ड
