बीएसएल में साइबर सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण, अधिकारियों को दी गई Cyber Hygiene की जानकारी


बोकारो इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह (VAW-2026) के तहत संचालित तीन माह के प्रिवेंटिव विजिलेंस अभियान के अंतर्गत 11 सितंबर 2026 को प्रोजेक्ट्स सम्मेलन कक्ष में साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। सतर्कता विभाग द्वारा कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (सीएंडआईटी) विभाग के सहयोग से आयोजित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य दैनिक परिचालन में डेटा सुरक्षा को पुष्ट करना तथा अधिकारियों को उभरते डिजिटल खतरों के प्रति सतर्क करना रहा। इस कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं), मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ, प्रोजेक्ट्स प्रभाग के मुख्य महाप्रबंधक सहित सतर्कता एवं परियोजना विभाग के 47 अधिकारी उपस्थित रहे।

साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी 

कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा शपथ दिलाने के साथ हुआ। तत्पश्चात तकनीकी सत्र के दौरान सीएंडआईटी विभाग के प्रशिक्षकों - वरिष्ठ प्रबंधक तथा उप प्रबंधक द्वारा संयंत्र के वर्तमान साइबर सुरक्षा ढांचे पर सारगर्भित प्रस्तुतियाँ दीं गई। उन्होंने एंटरप्राइज डेटा की सुरक्षा, आवश्यक साइबर स्वच्छता प्रोटोकॉल तथा दैनिक कार्यालयी कार्यों में डिजिटल खतरों व मैलवेयर से बचाव के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस सत्र का कुशल संचालन उप महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा किया गया।

और नया पुराने