पुलिस ने अवैध शराब लदे महिंद्रा वाहन को जब्त कर लिया है. वाहन में भारी मात्रा में बीयर और शराब लदा हुआ था. बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि एक सफ़ेद रंग का महिंद्रा XUV 500 वाहन जिसका पंजीयन संख्या WB02AA 5500 है, जो पुरुलिया (बंगाल) से पिंड्राजोरा थाना होते हुए चास की ओर जा रही है. उक्त वाहन में अत्यधिक मात्र में अवैध शराब ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहे गश्ती दल को अविलम्ब वाहन जांच लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। गश्ती पदाधिकारी पुअनि दिलीप टुडू के द्वारा साथ में रहे सशस्त्र बल के सहयोग से चास कॉलेज, चास के पास विशेष वाहन जाँच लगाया गया।
चालक व वाहन मालिक फरार
उक्त वाहन चास कॉलेज के पास लगाये गए चेक नाका से चकमा देकर बचकर भागने में कामयाब रहा. जिसे गश्ती दल के द्वारा पीछा कर सेक्टर 12 थाना अंतर्गत बिरसा बसा के पास पकड़ा गया एवं वाहन के चालक एवं सहयोगी भागने में सफल रहे। पकड़े गए वाहन महिंद्रा XUV 500 WB02AA 5500 का जांच करने पर वाहन के अन्दर 45 कार्टून में 24 पिस HAYWARDS 5000 केन बियर पाया गया। उक्त बरामद प्रदर्श को विधिवत जब्त किया गया। इस सम्बन्ध में वाहन के मालिक, चालक एवं चालक के साथ रहे एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध पिंड्राजोरा थाना में मामला दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया है।
Tags
झारखण्ड
