शिक्षकों को दिया गया मूल्य आधारित शिक्षा का मंत्र, भारतीय मूल्यों पर हुई चर्चा


बोकारो के चिन्मय विद्यालय में 9 एक दिवसीय इन हाउस ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विद्यालय के सभी शिक्षकों के लिए आयोजित की गई. जिसका विषय मूल्य आधारित शिक्षा रहा। कार्यशाला की शुरुआत गुरु वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संचालन करते हुए सुप्रिया चौधरी ने सभी उपस्थित शिक्षकों को इन हाउस ट्रेनिंग की विषय - वस्तु से अवगत कराया एवं उन्हें मूल्य आधारित शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एकता में शक्ति के मूल मंत्र पर प्रकाश डालते हुए कई उदाहरणों के साथ शिक्षकों को जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों को वैल्यू बेस्ड एजुकेशन के महत्व को समझाने का प्रयास किया।

उद्देश्यों एवं संभावनाओं के बारे में हुई विस्तार से चर्चा 

इसके बाद मुख्य रिसोर्स पर्सन अर्पण चक्रबर्ती एवं अमन शर्मा ने चिन्मय परिचय कार्यक्रम को आधार बनाकर एवं चिन्मय विजन प्रोग्राम के प्रकाश में मूल्य आधारित शिक्षा के बारे में शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों तक मूल्यों को पहुंचाने, मूल्यों के महत्व को उजागर करने एवं भारतीय मूल्यों को आधार बनाकर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्यों एवं संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मूल्य हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे अनोखी और खास बात है। उन्होंने कहा कि चिन्मय विजन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में छोटी उम्र से ही मूल्यों से अवगत कराना एवं उनके दैनिक जीवन में इसे शामिल करना है। उन्होंने सभी शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे। रिसोर्स पर्सन के रूप में अर्पण चक्रबर्ती एवं अमन शर्मा उपस्थित रहे।

और नया पुराने