JPSC–JSSC भर्ती घोटाले की CBI जांच की मांग, BJP ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से बोकारो उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन किया गया. इसमें JPSC–JSSC भर्ती घोटाले में CBI जांच की मांग के साथ-साथ इस भर्ती घोटाले में आंदोलन करनेवाले छात्रों पर किए गए  मुकदमों को वापस लेने की मांग शमिल है। इससे पहले कार्यकर्ता बोकारो के चेक पोस्ट स्थित पटेल मार्केट चास से रैली की शक्ल में बोकारो उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा उपस्थिति रही। 

सीबीआई ही कर सकता है सही जांच 

सभी नेता और कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय का मुख्य गेट से आगे बढ़ते हुए उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार के पास धरना में बैठ गए और झारखंड सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए पूरी बहाली की जांच CBI से कराने की मांग की.  साथ ही छात्रों के साथ न्याय दिलाने की मांग करते हुए आंदोलन के दौरान किए गए मुक़दमे वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि CID जांच से छात्रों के साथ न्याय नहीं होगा, क्योंकि सीटों को बेचने का काम किया गया है. ऐसे में CBI जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

और नया पुराने