पुलिस ने मारपीट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 30 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे सूचना प्राप्त हुआ कि सेक्टर 12ए खंडहरनुमा पुराना स्कूल में कुछ लोग तीन व्यक्तियों को खंभा में बांधकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही सेक्टर 12 थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर 12ए खंडहर नुमा पुराना स्कूल पहुंचकर तीन व्यक्तियों को निकालकर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया तथा मारपीट करने में शामिल तीन युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
तीनों युवकों को भेजा गया जेल
इस संबंध में वादी मोहन झा पिता मोहन झा, सेक्टर 12ए क्वाटर नं0 2227, बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर सेक्टर 12 थाना काण्ड संख्या 104/2026 दर्ज किया गया। हिरासत में लिए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में थाना पेटरवार लुकईया निवासी मनोज कुमार, सेक्टर 12 सी निवासी दिनेश कुमार, सेक्टर 12डी निवासी सुजित कुमार के नाम शामिल है.
Tags
क्राइम
