सेक्टर-4 में गणेश उत्सव की धूम, म्यांमार के बौद्ध मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल


बोकारो के सेक्टर-4 मजदूर मैदान में शिव गणेश मंडली कमेटी की ओर से गणेश उत्सव के अवसर पर म्यांमार के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। यहां 14 से 24 सितंबर तक दस दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला परिसर में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन की भी समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुरुष वालंटियर के साथ इस बार महिला वालंटियरों की भी तैनाती की जाएगी।

मेले में लगाए गए हैं 70 स्टॉल 

कमेटी के अनुसार, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दसों दिन महाभोग प्रसाद का निशुल्क वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार के साथ मेले में पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन करें और नि:शुल्क महाभोग प्रसाद ग्रहण करें। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा करीब 70 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें खाने-पीने के सामान के लिए अलग से स्टॉल की व्यवस्था रहेगी। आयोजन को लेकर आसपास के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश प्रसाद के अलावा गौरव राय, अजय सिंह, एमि मिश्रा, आलोक कुमार, डीएन यादव, बंटी झा, अश्विनी कुमार, मनीष कुमार, बलवंत कुमार, शंकर कुमार, श्रीनु कुमार, अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

और नया पुराने