विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों ने नियोजन की मांग को लेकर डीसी अजय नाथ झा के कार्यालय के गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए। विस्थापितों का कहना है कि बार-बार हर आंदोलन के दौरान हमलोगों को आश्वासन दिया जाता है कि सकारात्मक वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा, लेकिन ना तो सकारात्मक वार्ता होती है और ना ही हमलोगों की समस्या का समाधान ही किया जाता है। नियोजन की आस में हमलोगों की उम्र सीमा भी बढ़ती जा रही है। हमलोग भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। इसलिए हमलोग अब आरपार के मूड में आ गए हैं। जरूरत पड़ी तो हमलोग बोकारो स्टील प्लांट के सभी 12 गेटों को जाम करेंगे।
19 को फिर होगी वार्ता : डीसी
डीसी अजय नाथ झा ने विस्थापितों को आश्वासन किया कि 19 सितंबर को वार्ता करवाकर समस्या का निदान किया जाएगा। इस पर विस्थापितों ने कहा कि अगर 19 को सकारात्मक वार्ता नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
