जरीडीह थाना क्षेत्र के अराजू में अराजू प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो व अंतराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने किया। आईपीएल के तर्ज पर सभी मैच हुए. कुल 8 टीम में 5 मुकाबले हुए. सुदूरवर्ती ग्राम अराजू में आयोजित इस खेल में काफी खेलप्रेमियों में उत्साह चरम पर रहा. मैन ऑफ़ दी मैच मेन ऑफ में विकास नायक, आनंद कुमार बेसरा, प्रेम कुमार मुंडा, अनीश अंसारी, सुरेश नायक को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार बेसरा, संतोष कुमार नायक, महेंद्र नायक, चीकू मेहता, आलम अंसारी, सुनील रजक, अब्दुल अंसारी आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना मुख्य उद्देश्य
पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अराजू जैसे सुदूर गांव में भी युवाओं में खेल के प्रति जबरदस्त जुनून है, लेकिन विडंबना है कि आज भी उनके गांव में एक भी खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि गांवों में बेहतर खेल सुविधाएं और मैदान उपलब्ध कराए जाएं तो यहां के युवा विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अराजू प्रीमियर लीग का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेल से जोड़ना है।
Tags
खेल
