न थकेंगे, न रुकेंगे’… मोदी के 25 साल के सेवा-सफर पर बोकारो में भाजपा की कार्यशाला


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के निमित्त आगामी कार्यक्रम को लेकर बोकारो जिला नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला की ओर से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राज  एवं संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे व्यक्तित्व की 25 वर्षों की सेवा, संघर्ष और समर्पण को याद करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिसने अपना जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। वह व्यक्तित्व हैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोदी जी का जीवन केवल राजनीति की यात्रा नहीं है, बल्कि यह सेवा से संकल्प, संकल्प से संघर्ष और संघर्ष से राष्ट्रनिर्माण की यात्रा है। पिछले 25 वर्षों में उन्होंने एक बात बार-बार साबित की है कि यदि मन में राष्ट्रसेवा का संकल्प हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता बनाया जा सकता है।

“न थकेंगे, न रुकेंगे, राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर बढ़ते रहेंगे

मोदी जी के लिए सत्ता कभी लक्ष्य नहीं रही, बल्कि जनसेवा का माध्यम रही है। गरीब, किसान, युवा, महिला, मजदूर और देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनके कार्यों की प्रमुख भावना रही है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने अपनी नई पहचान और नई शक्ति का परिचय दिया है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हो, डिजिटल भारत की दिशा हो, गरीब कल्याण की योजनाएँ हों, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बात हो या युवाओं के लिए नए अवसर—इन सभी क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। वे कहते हैं कि देश के 140 करोड़ देशवासी ही उनका परिवार हैं। यही भावना उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देती है।25 वर्ष किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत लंबा समय होता है। लेकिन जब ये 25 वर्ष व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित हों, तब वह यात्रा इतिहास में दर्ज होती है। धनबाद लोकसभा सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें केवल मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा को याद नहीं करना है, बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर यह संकल्प भी लेना है कि हम राष्ट्र को सबसे ऊपर रखेंगे।

मौके पर ये थे उपस्थित 

मंच पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, रोहितलाल सिंह, जयदेव राय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह,विक्रम पांडेय, लक्ष्मण नायक,प्रहलाद महतो, कुमार अमित, अर्चना सिंह, शंकर रजक, कृष्ण कुमार मुन्ना, देव नारायण प्रजापति, सहित प्रदेश के पदाधिकारी, मंच मोर्चा के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी 31 मंडलों के मंडल प्रभारी,मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

और नया पुराने