लोन चुकता नहीं करने पर चास सदर बाजार में एक मकान को किया गया सील


चास थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित एक मकान को कोर्ट के आदेश पर खाली करवाकर सील किया गया. जिस घर को सील किया गया, वह मकान गुड्डू कुमार का है. उन्होंने मकान को बंधक के रूप रखकर चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट एण्ड फाइनांस कंपनी से दो साल पहले 54 लाख रुपए का लोन लिया था. उसके बाद लगभग 15-16 महीने लोन का किश्त जमा किया। उसके बाद उन्होंने किश्त जमा करना बंद कर दिया। उसके बाद चोला मंडलम कंपनी की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई. उसके बाद ऋण चूककर्ता गुड्डू कुमार को कोर्ट से आदेश दिया गया कि वे लोक अदालत में आकर मामले को सुलह करवा लें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

पहले किए गए सील को तोड़ दिया गया था 

उसके बाद बोकारो सीजेएम कोर्ट के आदेश पर 11 सितंबर को मकान को सील किया गया, लेकिन ऋण चूककर्ता गुड्डू कुमार द्वारा सील को काट दिया गया और वे मकान में प्रवेश कर गए. पीट कमिश्नर राजीव राणा ने बताया कि गुड्डू कुमार ने सील को काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। पुन: कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पीट कमिश्नर, चोला मंडलम कंपनी के अधिकारी और चास थाना पुलिस की मौजूदगी में मकान को खाली करवाकर सील कर दिया गया. चोला मंडलम के अधिकारी तारक नाथ चौबे ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी. 

और नया पुराने