बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी के पश्चिमपल्ली आवासीय कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.जबकि उनके पुत्र रोहित सिन्हा को भी गोली मारी गई है, जो घायल है, जिन्हें चंद्रपुरा अस्पताल में इलाज के बाद बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया है. घटना के कारणो का पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच मामले की जांच कर रही.
घटना से पूरे चंद्रपुरा में सनसनी फैल गई
इस घटना से पूरे चंद्रपुरा में सनसनी फैल गई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि अपराधी घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुसे और फायरिंग कर दी. मृतक का परिवार मूल रूप से गया जिले के टेकारी का रहने वाला थे. चंद्रपुरा में घर पर केवल तीन लोग ही रहते थे. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Tags
क्राइम
