बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज-5 निवासी गौतम झा के साथ मारपीट कर जख्मी करने का आरोपी नितेश कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि बुधवार को गौतम झा के साथ नितेश कुमार ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था. अनुसंधान के क्रम में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुसंधानकर्ता एएसआई मिथलेश कुमार दुबे के द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त नितेश कुमार सिंह उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार कर 20 अगस्त को न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया है।
Tags
क्राइम
