चास डाक बम सेवा समिति द्वारा आयोजित 44वीं ऐतिहासिक डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ 8 अगस्त को संकट मोचन हनुमान मंदिर, जोधाडीह मोड़, चास से होगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक, धर्मशाला मोड़, बाईपास रोड, चेकपोस्ट और सेक्टर-1 तिरंगा पार्क होते हुए राम मंदिर, सेक्टर-1 पहुंचेगी। समिति के सचिव मुकेश राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष यात्रा में 501 डाक कांवड़िया एवं करीब 200 सदस्यीय डाक सेवा दल शामिल होंगे। सभी डाक बम लगभग 11 बसों से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। 10 अगस्त को उत्तरवाहिनी मां गंगा से पवित्र जल लेकर 105 किलोमीटर की निरंतर पदयात्रा शुरू की जाएगी। 11 अगस्त को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक किया जाएगा।यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे विशिष्ट अतिथि विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक,महापौर,उप महापौर ,वार्ड पार्षद एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर डाक कांवड़ियों के जत्थे को रवाना किया जाएगा।
निकलेगी मनमोहक झांकी
इस वर्ष की यात्रा समिति के लिए भावुक अवसर भी है। समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अजय राय का 1 अगस्त 2026 को देवलोकगमन हो गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। समिति ने शिवभक्तों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर डाक कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है. मौक़े पर टिंकू टपड़िया,धीरज सिंह,कर्ण सिंह,पिंकू मिश्रा, उत्तम डे, सुनील, चंदन,सिद्धेश्वर सेठ, संदीप, कुणाल, उमेश, टिंकू, बरनवाल, टुल्लू, मोनू, अर्जुन, शानू, मिथुन, सोनल आर्या, राजा, पीयूष, छोटू यादव, रंजन गुप्ता, विनय, किशोर, ब्रज दुबे, माथुर मंडल, सुभाष महतो, दया तिवारी, मनोज राय, संदीप टुन्ना, राजा चौधरी, संजय सिंह, राजू मोदक, अरविंद राय, रितेश भगोड़िया, अंकुर ठाकुर, माणिक सिंह, प्रकाश सिंह अभिषेक ध्रुव, बुलेट सिंह, आदि उपस्थित थे
