नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चास नगर निगम (वर्ग ‘ख’) के महापौर पद हेतु मतगणना कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पांच चक्रों में संपन्न कराया गया।मतगणना परिणाम के अनुसार श्री भोलू पासवान को कुल 17,796 विधिमान्य मत प्राप्त हुए, जो सभी अभ्यर्थियों में सर्वाधिक है। इस प्रकार उन्हें चास नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
मतों का समेकित विवरण
कुल विधिमान्य मत: 77,053
प्रतिक्षेपित मत: 5,258
कुल डाले गए मत: 82,311
अभ्यर्थियों को प्राप्त कुल मत (पांचों चक्रों का योग)
अनिल कुमार वर्मा – 472
अभय सिंह – 333
अमर कुमार चौरसिया – 786
अरबिंद कुमार – 432
अरविन्द कुमार राय – 1,038
अविनाश कुमार – 14,827
उमेश ठाकुर – 2,912
एहसानउल्लाह शाह – 191
गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु – 1,203
गोपाल मुरारका – 2,887
जमील अख्तर – 10,320
जयवीर सिंह – 645
जवाहर प्रसाद – 338
निधि कुमारी – 494
निमाई महतो – 2,329
परिन्दा सिंह – 3,239
पंकज कुमार राय – 256
प्रदीप वर्मन – 276
मो० फैजउद्दीन अंसारी – 113
बिनोद कुमार – 4,868
भोलू पासवान – 17,796
मोहम्मद रफीक अंसारी – 611
राज किशोर गोप – 1,179
डा० राज कुमार – 266
राज कुमार – 5,739
रीतुरानी सिंह – 446
विकास कुमार पाण्डेय – 958
विनोद मंडल – 111
साधु शरण गोप – 542
सावित्री देवी – 1,013
मोहम्मद सुल्तान – 433
मतगणना कार्य प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम चक्र में संपन्न कराया गया। प्रत्येक चक्र के बाद मतों का संकलन कर पारदर्शी तरीके से अभ्यर्थियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
Tags
झारखण्ड
