स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई की ओर से 23 से 29 अक्टूबर तक त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में आयोजित अंडर 17,19 गतका के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बोकारो के 9 चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन झारखंड सरकार द्वारा आयोजित खेलो झारखंड एसजीएफआई खुली चयन प्रक्रिया के द्वारा खेलगांव रांची में की गई थी उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सभी बच्चे दिल्ली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे अंडर 17 गतका खिलाड़ियों में माया कुमारी,देवराज मिश्रा, तेजस्वी नारायण,प्रतीक राय, दिव्या नयन के नाम शामिल हैं. अंडर-19 गतका में वेदांत भारद्वाज,ऋषिका कुमारी, श्रेया परेरा,एंजेल रानी शिरकत करेंगे।
खिलाडियों को दी गई शुभकामनाएं
बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी एमजीएम स्कूल बोकारो के विद्यार्थी हैं. उम्मीद है कि इस बार भी यह अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बोकारो तथा झारखंड का नाम परचम फिर से एक बार लहराएंगे। उनकी उपलब्धि पर गतका एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष केशव कुमार सचिव विद्या एवं कोऑर्डिनेटर पप्पू कुमार के साथ बोकारो गतका संघ के सभी पदाधिकारी में पायल सिंह, नईम अंसारी, राहुल प्रताप, सूरज संजू कुमार अभिजीत कुमार ने अपनी शुभकामनाएं दी.
Tags
खेल
