दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो सिटी क्षेत्र में जगह-जगह मेले लगे हुए हैं। विगत कुछ दिनों से सिटी में शराब पीकर छोटे-मोटे नोकझोंक और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही थी। इसको लेकर बोकारो पुलिस एक्शन में आई है। सिटी DSP के नेतृत्व में सिटी थाना और सेक्टर-4 थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर शराब पीने और अड्डेबाजी करने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्गा पूजा के मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए लोगों को सख्त हिदायत के साथ बॉन्ड भरवाकर छोड़ गया, दुबारा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Tags
क्राइम
