आधार-फिंगरप्रिंट लेकर बनाते थे फर्जी सिम, साइबर ठगों को सप्लाई; दो POS एजेंट गिरफ्तार


साइबर अपराधियों को फर्जी तरीके से सिम उपलब्ध कराने वाले दो POS एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बरमसिया ओपी को वरीय पदाधिकारी  से सूचना मिली थी कि POS एजेंट प्रदीप दास ने जुलाई से अगस्त के बीच 140 से अधिक सिम और मुकेश गोप ने 42 सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए हैं। दूरसंचार विभाग के दिशा- निर्देशों का उल्लंघन  कर अवैध तरीके से निर्गत किए गए इन सिमों का उपयोग साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी  में किया जा रहा था। सूचना के बाद ओपी प्रभारी और चंदनकियारी थाना प्रभारी के नेतृत्व  में जांच टीम गठित की गई। 

पैसे का लालच देकर दूसरों का आधार कार्ड से सिम एक्टिवेट करवाते थे आरोपी 

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने बताया कि पैसे के लालच में वे दूसरों के आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट लेकर सिम एक्टिवेट करते थे और प्रमित माहथा, राहुल कुमार, और विवेक चौधरी, को दे देते थे। इसके बदले प्रति सिम 800 रुपये  मिलते थे। आरोपी फर्जी अकाउंट  बनाकर ठगी करते हैं और ठगी की रकम आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने दोनों के पास से एक Samsung Galaxy A17 5G मोबाइल  दो एयरटेल सिम के साथ और एक Realme 12X 5G मोबाइल जिसमें एयरटेल और जियो के सिम लगे थे, जब्त किया है। इस संबंध में साइबर थाना में  IT Act तथा 42(3)(e) टेलीकॉम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को #गिरफ्तार  किया गया है।

और नया पुराने