गोमिया के अनल कुमार अपहरण कांड में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार


बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र निवासी अनल कुमार को जान मारने की नियत से अपहरण करने के एक  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना पिछले 11 मई को हुई थी. जिसमें पहले दो अभियुक्त कमेश्वर यादव पिता स्व० बिमल महतो एवं कन्हैया यादव पिता कामेश्वर यादव दोनो पता खेतको बखरी टोला थाना पेटरवार जिला बोकारो को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

आरोपी का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास 

उसी मामले में फरार अभियुक्त विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव पिता कामेश्वर यादव ग्राम खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार, जिला बोकारो को गुप्त सूचना के आधार पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व से कई मामले दर्ज हैं. 





और नया पुराने