चंद्रपुरा में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


29 सितंबर को बोकारो जिले के चंद्रपुरा में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीवीसी कॉलोनी में हुए चोरी की घटना के बाद गठित टीम ने छापामारी के क्रम में रोहित कुमार उम्र 26 वर्ष पिता अर्जुन यादव और विजय कुमार उम्र 22 वर्ष पिता संजु बाउरी दोनो सा०- बिरसाबस्ती, थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो को कमला माता मंदिर पहाडी से विधिवत गिरफ्तार किया गया. 

चोरी के सामान भी हुए बरामद 

उनके पास से चोरी गई कुछ सामान बरामद हुए तथा इस काण्ड में अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उनलोगों के पास से 02 जोडा चांदी जैसा पायल, 03 पीस चांदी जैसा सिक्का, अभियुक्त रोहित कुमार के दाहिने पॉकेट से 3,000/-रु और अभियुक्त विजय कुमार के पेंट के दाहिने पॉकेट से 2,500 रुपया बरामद किया गया है।



और नया पुराने