चास के आईटीआई मोड़, सिद्धू-कान्हू चौक के समीप झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजदेव माहथा के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलनकारियों ने 50-50 हजार रुपए पेंशन की मांग की. आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी पदों में सीधी नियुक्ति किया जाए। आंदोलनकारी को चिकित्सा सुविधा हेतु परिवार का सामुहिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाए।सभी आंदोलनकारियों को एक-एक पक्का मकान दिया जाए।सभी प्रखंडों के आंदोलनकारियों का नाम प्रखंड मुख्यालयों में शीलापट पर लिखा जाए।बोकारो जिला सहित झारखण्ड प्रदेश में युवा बेरोजगारों का दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन को रोकते हुए, रोजी-रोजगार दिया जाए।
आंदोलनकारियों ने चक्का जाम आंदोलन को बताया सफल
अन्य राजकीय सुविधाएं और सम्मान जनक मांगों को लेकर,झारखण्ड बंद के तहत् बोकारो जिला बंद और ऐतिहासिक चक्का जाम रहा। कार्यक्रम में झारखण्ड आंदोलनकारी केन्द्रीय संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराईं,संरक्षक साधन माहथा,जिला उपाध्यक्ष-लखन खवास,मंतोष पाठक, नारायण सिंह चौधरी,मनोज राय,अरुण बरन सिन्हा,जिला महासचिव खगेन्द्र नाथ वर्मा,जुबील अहमद,अमिर शेख,करम चांद गोप,देव दास पाल,संजय प्रमाणिक,पंचानन महतो,बानेश्वर महतो,नंद राज महतो,बनमाली दत्ता, प्रखंड सचिव संजय लाल महतो आदि मौजूद थे.
Tags
झारखण्ड
