बोकारो से भोजूडीह तक सफर होगा आसान, पहली पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी


बोकारो स्टील सिटी से भोजूडीह के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होगी। रेल मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा टीटी लाइन पर नई पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा गया था।जिसे मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही बांधडीह, चास, इस्पात नगर स्टेशन पर यात्रियों की हलचल देखने का मिलेगी।

सप्ताह में 5 दिन चलेगी यह पैसेंजर ट्रेन

ट्रेन संख्या 58035 भोजुडीह-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर सुबह 8:15 भोजुडीह से रवाना होगी, जो 8:23 बजे शिवबाबुडीह स्टेशन, साढ़े 8 बजे तालगडिया स्टेशन, 8:40 बांधीडीह, 8:47 चास, 8:54 इस्पात नगर स्टेशन तथा साढ़े 9 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 58036 शाम 18:15 बजे बोकारो से भोजुडीह के लिए रवाना होगी, जो 19:30 भोजुडीह पहुंचेगी। रविवार और गुरूवार को छोड़कर अन्य दिनों इस ट्रेन का परिचालन होगा।

ट्रेन परिचालन की तिथि की घोषणा जल्द होगी

टीटी लाइन पर विधिवत पहली बार पैसेंजर ट्रेन सर्विस शुरू होगी. हालांकि यह ट्रेन किस तिथि से पटरी पर दौड़ेगी। यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन जल्द से जल्द किसी सुविधाजनक तारीख से शुरू किया जा सकता है। संभव है कि उद्घाटन वाली ट्रेन को एक स्पेशल सर्विस के तौर पर प्लान किया जा सकता है, जो बाद में अपनी रेगुलर लिंक सर्विस से जुड़ जाएगी।

और नया पुराने