दर्दनाक त्रासदी: बेटे और पत्नी की मौत के बाद पिता ने की खुदकशी


बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी क्षेत्र के मोहाल गांव निवासी नवगोपाल बनर्जी (53) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की है। सुबह ग्रामीणों ने नवगोपाल को घर के पास ही एक पेड़ के डाली पर रस्सी के फंदे से झूलता देख स्थानीय जनप्रतिनिधि व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि नवगोपाल बनर्जी अपने इकलौते पुत्र विशाल व पत्नी की मौत के बाद मानसिक तनाव में रहते थे। बता दें कि पुत्र पिछले जुलाई माह में दामोदर नदी के बिरसा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी और कुछ माह बाद ही बेटे की मौत के सदमे में मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले को अनुसंधान में जुटी है।

और नया पुराने