तालगड़िया-महुदा रेलखंड पर सनसनी, युवक की मौत और युवती घायल मिली


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के तालगड़िया-महुदा रेलखंड स्थित बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के पास सोमवार तड़के एक युवक का शव बरामद हुआ, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और महुदा पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डूमरदाहा गांव निवासी 24 वर्षीय श्रीकांत देशवाली के रूप में हुई है। 

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका 

घायल युवती (21वर्षीया ) धनबाद जिले के राजगंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पहले दोनों के बीच रिस्ते को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी ।जिसमें दोनों को मिलने जुलने में मना किया गया था ।  हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवती के बयान और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और नया पुराने