तनाव से मुक्ति और मानसिक मजबूती का संदेश, CISF कैंप में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस प्रशिक्षण पूरा


श्रीरामचन्द्र मिशन की ओर से चन्द्रपुरा स्थित सीआईएसएफ कैंप में जवानों को हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास आज तीसरे दिन भी कराया गया।  इस तीन दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट एण्ड मेंटल वेलविंग वर्क शॉप कार्यक्रम में पहले दिन रिलेक्सेशन करवाया गया। दूसरे दिन शाम की सफाई और तीसरे दिन प्रार्थना के तरीकों को समझाया गया। ताकि तनावमुक्त होकर सब अपना काम कर सकें। रीजनल फेसिलिटेटर नरेश चावड़ा ने बताया कि हमें विनम्र भाव से प्रार्थना करनी चाहिए। हम जो दिन भर काम करते हैं, उससे जो हमारे अंदर छाप बनती है, उसे शाम की सफाई के माध्यम से दूर करनी चाहिए। उससे शरीर में हल्कापन आता है। हमारा मन ठीक रहेगा तो हमारा शरीर भी ठीक रहेगा।


ह्रदय में ईश्वरीय प्रकाश पहले से है मौजूद 

उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से ध्यान के माध्यम से तनाव से हम मुक्ति पा सकते हैं। हम अगर नियमित रूप ध्यान करेंगे तो निश्चित हमें बदलाव देखने को मिलेगा। उन्हें यह भी बताया गया कि ईश्वर एक है। भले ही अलग-अलग नामों से उन्हें जानते हैं। हमें अपने ह्रदय में सिर्फ ईश्वरीय प्रकाश जो पहले से वहां मौजूद है। उस पर ध्यान करना है। सभी जवानों को ध्यान का अभ्यास करवाया। ध्यान के बाद सभी ने बताया कि ध्यान काफी अच्छा लगा। दिमाग शांत महसूस हुआ। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों  ने बताया कि वाकई में ध्यान तनाव मुक्ति का कारगर उपाय है। इसके माध्यम से हम तनावमुक्त हो सकते हैं। तीन दिनों के दौरान ध्यान से काफी अच्छा महसूस हुआ। मौके पर अविनाश राम, रविन्द्र सिंह, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने