गुरुवार को सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 113 में से 84 मामलों का निष्पादन किया गया. जिले में आमजनों को शिकायतों का निष्पादन किए जाने के लिए प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस आयोजित किए जाने को प्रस्तावित है। सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी का थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी को दिया गया, जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी /अंचलाधिकारी /अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए। थाना दिवस के दौरान आमजनों के शिकायतों विशेष रूप से जमीनी विवाद, राजस्व मामले एवं अन्य मामले निष्पादन संयुक्त रूप से किया गया। आयोजित थाना दिवस में सभी थाना क्षेत्रों से आये फरियादी के माध्यम से प्राप्त कुल 113 मामले को सुना गया। तत्पश्चात् 84 मामलें का निष्पादन किया गया एवं 01 काण्ड दर्ज किया गया है तथा 29 मामले लंबित है।
त्वरित गति से समस्याओं का समाधान
थाना दिवस आयोजन होने से आमजनों में विश्वास की भावना उत्पन्न हुई तथा लोगो में यह विश्वास हो रही है कि समस्याओ को सुना एवं समझा जा रहा है तथा त्वरित गति से समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है। आयोजित थाना दिवस में मुख्यतः जमीन का बंटवारा, दोनों पक्ष के द्वारा जमीन का कागजात प्रस्तुत नहीं करने, द्वितीय पक्ष द्वारा अगली तिथि में बात करने का समय मागने, प्रथम पक्ष अनुपस्थित रहने, निर्माण कार्य को रोकना, दूसरे के जमीन में दावा करना इत्यादि मामले आये है।
Tags
झारखण्ड
