चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थी राष्ट्रीय कैडेट कोर के माध्यम से अनुशासन के गुण सीख रहे हैं। विद्यालय में एनसीसी यूनिट 1 - नेवल यूनिट है, जहां विद्यार्थी नौसेना प्रशिक्षण, अनुशासन और नेतृत्व के गुण सीखते हैं। बुधवार, 29 जुलाई को विद्यालय में एनसीसी का मासिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें नौसेना के पेटी ऑफिसर एस. के. गुप्ता एवं पेटी ऑफिसर अमित सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थी कैडरों को नौसेना से जुड़ी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया एवं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा एवं वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने एनसीसी के विद्यार्थियों को सब-नेविगेशन और दिशा-निर्देश, भारतीय नौसेना में कैसे शामिल हों.
सशस्त्र बल, जहाज, पनडुब्बी और विमानों के बारे में दी गई जानकारी
सशस्त्र बल, जहाज, पनडुब्बी और विमानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र कैडरों को अनुशासन की भी बारीकियों के बारे में बताया एवं उनसे ड्रिल भी कराई। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी रुचि एवं जिज्ञासा से जुड़े सवाल पूछे और भारतीय नौसेना के बारे में जाना। मौके पर प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। एनसीसी विद्यार्थियों को अनुशासित करता है एवं उनमें जिम्मेदारी के भाव को बढ़ाता है। उन्होंने दोनों पेटी अधिकारियों एस के गुप्ता एवं अमित सिंह का आभार व्यक्त किया। श्री शर्मा ने कहा कि चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों में एनसीसी को लेकर खास रुचि हमेशा से रही है। आने वाले समय में यहां के विद्यार्थी इस क्षेत्र में बड़ी सफलता जरूर हासिल करेंगे।
Tags
झारखण्ड
