बोकारो के उत्तरी क्षेत्र के प्रस्तावित पंचोरा पंचायत के अंतर्गत ग्राम गंजूडीह हरि मंदिर के प्रांगण में छत्रु राम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन गणेश चंद्र दे ने किया। बैठक में प्रस्तावित पंचायत के बारे में विस्तार पूर्वक अब तक के स्थिति के बारे में गणेश चंद्र दे ने कहा कि पंचायत को लेकर के इस बार सरकार गंभीर है. जैसा कि पता होगा उत्तरी क्षेत्र में प्रस्तावित 6 पंचायत कुंडोरी, पंचोरा, बैदमारा महेशपुर,उत्तरी महुआर, दक्षिणी महुआर पंचायती राज व्यवस्था में शामिल करने के लिए सड़क से सदन तक की आवाज बुलंद किया जा रहा है. जिसमें पिछला सत्र में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक विधानसभा के पटल में रखा. जिसमें तीनों विधायक ने जोर देकर एक उच्च स्तरीय बैठक की मांग की गई. इसी कड़ी में 16 मार्च 2026 को विधानसभा में पंचायत राज मंत्री के सभागार में पंचायत राज्य मंत्री दीपिका सिंह पांडे, तीनों विधायक, पंचायत राज के प्रधान सचिव,राजस्व विभाग के सचिव बोकारो के उपायुक्त, पंचायत राज पदाधिकारी बोकारो के उपस्थिति में तय किया गया. क्योंकि जल्दी पंचायत राज व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा जल्द निर्देश देने के लिए कहा गया
पंचायत गठन को लेकर विस्थापित आशान्वित
बैठक मे सृष्टिधर सिंह अधिवक्ता ने बताया गया कि झारखंड पंचायत राज अधिनियम की धारा 13(1 )के प्रदत शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिसमें सामान्य या विशेष आदेश से जिला दंडाधिकारी उस टोला को पंचायत घोषित किया जा सकता है. जिसकी आबादी लगभग 5000 की हो इस संबंध में 06 पंचायत गठन के सारे प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सिर्फ नोटिफिकेशन और गजट प्रकाशित करना बाकी है. इसके लिए समय रहते अगर यदि नहीं हुआ तो ग्रामीण राजभवन या विधानसभा की ओर कूच करेंगे। आगामी 2027 में पंचायत चुनाव होना तय है. हम लोगों को पूरा उम्मीद है कि इस बार 2027 के पंचायत चुनाव में हमलोग भी मुखिया, ग्राम पंचायत समिति, वार्ड मेंबर, जिला परिषद के लिए भी चुनाव कर सकेंगे बैठक में इश्तियाक अंसारी,गणेश चंद्र दे विनोद राय, संतोष मुर्मू , छत्रु सिंह, शंकर मांझी ,चिंतामn सिंह, गणपत सिंह, गिरिधारी सिंह, बुद्धु सिंह, सजल कुमार, दुर्गा प्रसाद राय, मोहन सिंह, मोहन मांझी,रामधार सिंह आदि मौजूद थे.
