सीबीएसई ईस्ट जोन बालिका जूडो प्रतियोगिता गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल प्रयागराज में 26 जुलाई से 30 जुलाई तक सीबीएसई द्वारा आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल बोकारो की 32 सदस्य टीम प्रयागराज के लिए रवाना हुई. स्कूल के प्राचार्य फादर डॉक्टर जोशी वर्गीस ने बताया कि एमजीएम की टीम विगत दो वर्षों से ओवरऑल चैंपियन रही है इस बार भी खिलाड़ियों के मेहनत से तीसरी बार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
ये खिलाडी लेंगे हिस्सा
खिलाड़ियों में 11 वर्ष आयु वर्ग में रोशनी कुमारी, अंजली कुमारी,परी कुमारी, किसवा एवं धृति कुमारी, 14 वर्ष आयु वर्ग में अर्पिता रानी,साक्षी सोलंकी,पीहू कुमारी,अनामिका,समृद्धि कुमारी, जया सिंह एवं हर्षिका कुमारी, 17 वर्ष आयु वर्ग में दुर्गा टंडन,सृष्टि,आकृति कुमारी, आराध्या कुमारी,सौम्या,मानवी राय, सोनाक्षी कुमारी,अनन्या कुमारी एवं गौरवी शर्मा, 19 वर्ष आयु वर्ग में झिनुक बनर्जी, स्नेहा कुमारी,आस्था पांडे, सुरभि कुमारी,जय श्री, कुमारी अदिति, स्वस्ति विजया, रिचा नंदा,पीहू उपाध्याय सभी खिलाड़ी ईस्ट जोन सीबीएसई जूडो बालिका वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हरियाणा में होने वाले राष्ट्रीय सीबीएसई जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Tags
खेल
