बोकारो लेक रोड पर हाई स्पीड का खौफनाक नजारा, दो कारों की भिड़ंत में 5 लोग गंभीर रूप से घायल


बोकारो के बीएससिटी थाना क्षेत्र के लेक रोड में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बीएससिटी थाना पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को बीजीएच पहुंचाया। घटना करीब रात के 10 बजे की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक अर्टिगा कार राम मंदिर की ओर से आकर सेक्टर 3 की ओर जा रही थी, उसी क्रम में एक हुंडई कार जिसमें 5 लोग सवार थे।


अर्टिगा इतनी तेज रफ्तार में थी कि लाल रंग की हुंडई को इतनी जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बैठे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को बीजीएच पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला बार-बार ऑक्सीजन की मांग कर रही थी। लाल रंग की हुंडई कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि अर्टिगा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

और नया पुराने