दुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. जिसमें भारी संख्या में लोग चार पहिया/तीन पहिया/दो पहिया वाहनों से एवं पैदल मेला/पंडाल देखने निकलते हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यातायात रूट में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। दुर्गा पूजा-2026 के दौरान 16 से 21 अक्टूबर तक समय अपराहन 02.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक सुव्यस्थित रखने एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है. माराफारी थानान्तर्गत मुर्ति विसर्जन के समय NH-23 का दोनों लेन चालू रहेगा। बालीडीह से बोकारो की ओर आने वाले मार्ग पर आधा रास्ता में जुलूस चलेगा एवं आधा रास्ता में चार पहिया/तीन पहिया/दो पहिया वाहनों का परिचालन रहेगा। जुलूस के समय बालीडीह से बोकारो की ओर आने वाले भारी वाहनों को स्टेशन मोड़, बालीडीह में रोका जायेगा तथा आईटीआई मोड़ से बालीडीह की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तेलीडीह फोरलेन चौक के पास रोका जाएगा।
जुलूस के वक्त इन जगहों पर वर्जित रहेगा वाहनों का आवागमन
जुलूस के समय बालीडीह से नयामोड़ की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्ग स्टेशन मोड़ से रेलवे पुल से माराफारी होते हुए नयामोड़ की ओर रहेगा। जोधाडीह मोड़ की ओर से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। आईटीआई मोड़ (बुलेट शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर जाने वाली भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। चेक पोस्ट से चास थाना के तरफ जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। चास से नयामोड़ की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहन हवाई अड्डा से दाहिने मुड़कर
एमजीएम स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक वाहनों का आवागमन वर्जित
राम मंदिर चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए नयामोड़ की ओर जायेगी। एमजीएम स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा। बसंती मोड़ से काली बाड़ी की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। हटिया मोड़ (शहीद ईनायत चौक) की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।जरीडीह टॉल प्लाजा एवं जरीडीह फोरलेन चौक से जरीडीह बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन को छोड़कर) का परिचालन वर्जित रहेगा। तेलमोचो से सेक्टर-11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पुलिस केन्द्र मोड़ हाइवे से सेक्टर-12 मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। तेलमोचो टॉल प्लाजा, तेलगड़िया मोड़, आई०टी०आई० मोड़, टांड़ बालीडीह टॉल प्लाजा एवं पिण्ड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर आवश्यकता अनुसार भारी वाहनों को रोका जायेगा। शहरी क्षेत्र में सुबह 08.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।
