मंगलवार की देर रत अज्ञात बदमाशों बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित ऐश पौंड में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गेट नबंर 04 से बाहर तरफ ऐश पौंड कि लोडिंग प्वाइंट पर कुछ संदिग्ध लोग एक कार और एक बुलेट में सवार होकर आए और लोडिंग काम को जबरन बंद कर दिया। एक FM कंपनी के पोकलेन का शीशा तोड़ा गया और ओम शारदा कंपनी की 200 लीटर डीजल जमीन पर गिरा दिया गया.
गाड़ियों ओर मशीन को लोडिंग पॉइंट से हटा दिया गया
सभी गाड़ियों ओर मशीन को लोडिंग पॉइंट से हटाकर अंदर कराया गया ओर साथ में संदिग्ध लोगों के द्वारा यह भी धमकी भी दिया गया कि हमारे आदेश के बिना यह लोडिंग शुरू नहीं होगा। इस कारण गेट नंबर 04 से ऐश पौंड में चलने वाली गाड़ियां बंद है. संदिग्ध लोगों एवं गाड़ियों की पहचान नहीं हो सकी है.
Tags
क्राइम
