बोकारो के सेक्टर चार में बुधवार की शाम लगभग 4.30 बजे नेक्सा शो रूम से टेस्ट ड्राइव के लिए निकली कार में उस वक्त आग लग गई, जब कार की बाइक से टक्कर होने के बाद एक चाय की दुकान में घुस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई. कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेज हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. कार में आग लगने के बाद अगल-बगल की दुकानदारों में हड़कंप मच गई. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया.
Tags
क्राइम
