बोकारो हत्याकांड का खुलासा: पहले प्यार का गला घोंटा, फिर फंदे से लटकाकर आत्महत्या का दिया रूप


जरीडीह थाना क्षेत्र के बनचास टोला में एक युवती के मौत के मामले का खुलासा कर दिया है. जिसमें प्रेमी के द्वारा ही प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस प्रकार प्रेमी ने अपनी मुहब्बत का ही गला घोंटकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. 5 अगस्त को जरीडीह थाना अन्तर्गत ग्राम बनचास टोला चट्टीगोड़ा के जंगल के किनारे में एक करीब 20 वर्षीय युवती का शव पेड़ में गमछे में फांसी लगाए हुए स्थिति में मिला था। सत्यापन के क्रम में शव की पहचान आरती हेम्ब्रम के रुप में हुई। इस संदर्भ में मृतका की माँ वादिनी बुंदी देवी, पति स्व० मिस्त्री हेम्ब्रम, सा०-पिठोरिया पो०-चांपी, थाना-तेनुघाट ओ०पी०, जिला बोकारो द्वारा दिए टंकित आवेदन के आधार पर जरीडीह थाना में 06 अगस्त के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशन में जरीडीह के पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में त्वरित अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 

पहले गला दबाया और फिर पेड़ से लटकाया 

अभियुक्त मृतका के प्रेमी मनोज मराण्डी एवं उनके साथ पकड़ाए अन्य अभियुक्त उनके पिता नाजीर मराण्डी तथा उसकी माँ सरस्वती देवी ने अपने अपने स्वीकारोक्ति बयान से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतका का अपने प्रेमी मनोज मराण्डी से करीब एक-डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग था। 02 अगस्त को अभियुक्त मनोज मराण्डी ने शादी करने की बात कहकर मृतिका को अपने घर लेकर आया था। फिर घर में रखने के दौरान उनके माता पिता ने उसको घर में नहीं रखने के बात पर अड़े हुए थे। मृतका भी साथ में रहने के जिद्द में थी और घर वापस नहीं जाना चाहती थी। इसलिए इस काण्ड के अभियुक्तों द्वारा शाम में मृतका आरती हेम्ब्रम को रास्ता से हटाने के लिए घर के पीछे बाड़ी में पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी फिर घटना को आत्महत्या का रुप देने के उद्देश्य से मृतका के शव को पेड़ से लटका दिया गया। गहन पूछताछ, तकनीकि, भौतिक परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं अभियुक्तों के निशानदेही पर उनके घर से मृतका का मोबाईल एवं वस्त्रों की बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 



और नया पुराने