घरों में चोरी करने की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. 22 जुलाई, 11 अगस्त व 15 अगस्त को घरों की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. उक्त चोरी की घटनाओं का उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर चास के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा मानवीय एवं तकनिकी स्त्रोत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधकर्मी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और उनके निशानदेही पर चोरी की गई सामानों की बरामदगी की गई। अपराधर्मियों द्वारा अपराध स्वीकारोक्ति बयान में चोरी करने की बात स्वीकार किये है।
इन छह को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-डीजा बाउरी, पता-स्वामी विवेकानंद रोड, अम्बेदकरपुरी, थाना-चास, जिला-बोकारो, राहुल कुमार बाउरी, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता गोपी बाउरी, पता-स्वामी विवेकानंद रोड, अम्बेदकरपुरी, थाना-चास, जिला-बोकारो, रवि कुमार पाण्डेय, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता कमाख्या नाथ पाण्डेय, सा०-तारानगर, फेरी मुहल्ला, थाना-चास, जिला-बोकारो, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-पप्पू मालाकार, पता-तारानगर, थाना-चास, जिला-बोकारो, अमन राज उर्फ मनीष कुमार, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व० नरेश प्रसाद, पता-तारानगर, प्रोफेसर कॉलोनी, थाना-चास, जिला-बोकारो, कृष्णा कुमार पॉल, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता-स्व० संत पॉल, पता-शिवशक्ति नगर, थाना-चास, जिला-बोकारो के नाम शामिल हैं. इनके पास से चोरी की गई कई सामानों की बरामदगी की गई है.
