बालीडीह में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन की चपेट में आने से IRCTC कर्मचारी की मौत


बालीडीह गोस्वामी टोला के समीप मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे सड़क दुर्घटना में करीब 45 वर्षीय अरविंद वर्मा की मौत हो गई. घटना एनएच 23 पर बालीडीह से जैनामोड़ जाने वाली सड़क पर हुई. मृतक रेलवे आईआरसीटीसी के बेस किचन में मैनेजर पद पर कार्यरत था. मृतक यूपी का रहने वाला बताया जाता है. 

घसीटते हुए 30 मीटर तक ले गया 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अरविंद वर्मा टीवीएस बाइक (जेएच 09 एफ 5434) से बालीडीह गायत्री नगर से बालीडीह मोड़ स्थित बेस किचन की ओर लौट रहे थे. गोस्वामी टोला के समीप सड़क पार करने ही वाले थे कि बोकारो की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिक अप वेन (जेएच 01ईवी 2856) ने अपनी चपेट में ले लिया. घसीटते हुए करीब 30 मीटर तक ले गया.

और नया पुराने