राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को बोकारो के सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित द्वितीय NTPC नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट-2026 में शामिल होने बोकारो पहुंचे।स्टेडियम पहुंचने पर राज्यपाल महोदय को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
देशभर से 900 से अधिक तीरंदाज भाग ले रहे हैं
18 से 27 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देशभर से 900 से अधिक तीरंदाज भाग ले रहे हैं। राज्यपाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि झारखंड खेलों की धरती है, यहां के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक सह बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. लम्बोदर महतो, संघ की सचिव एंजेला सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Tags
खेल
