भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन सेक्टर 9 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. सभी अतिथियों ने भारत माता, बाबा विश्वकर्मा एवं संघ संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप जलाकर किया गया. प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि वर्तमान समय में जब चार लेबर कोड भारत सरकार के द्वारा लागू किया गया है. ऐसे समय में मजदूर आंदोलन की प्रासंगिकता और बढ़ गई है. ठेका प्रथा से काम करना न्यूनतम मजदूरी न देना एवं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना यह प्रवृत्ति बढ़ते जा रही है ,भारतीय मजदूर संघ आने वाले दिनों में इसे लेकर और आंदोलन तेज करेगा।
11 सदस्यीय नई कमेटी का हुआ गठन
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा कि सेल के मजदूरों को 39 महीने का एरियर ना देना सेल प्रबंधन की हठधर्मिता को दर्शाता है, बोकारो स्टील प्लांट में सुरक्षा को लेकर प्रबंधन संवेदनशील नहीं है, ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी गेट पास न देने के डर से न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है, आने वाले दिनों में प्लांट के भीतर में आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस अधिवेशन में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ उत्तर पूर्व के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्टील के प्रभारी कृष्णा राय एवं स्टील फेडरेशन के महामंत्री रंजय कुमार ,धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में अधिवेशन संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने भंग कमेटी को पुनर्गठित करते हुए 11 सदस्य नई कमेटी का घोषणा की गई.
