मजदूरों के अधिकार के लिए सदैव खड़ा रहेगा यूनियन


रविवार को बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा सिटी पार्क मे कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने की. जबकि संचालन यूनियन के महामंत्री दीनानाथ पांडेय के द्वारा किया गया। बोकारो स्टील प्लांट के डिरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन साहब, जीएम पर्सनल बीएम बक्शी एवं बीजीएच के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. आनंद कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया तथा विस्थापितों के मुद्दों को भी पूरी मजबूती और गंभीरता के साथ प्रस्तुत किया गया। यूनियन ने सभी संबंधित पक्षों से इन समस्याओं के शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रघुनाथ महतो ने कहा कि सभी के हक व अधिकार के लिए बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन उनके साथ खड़ा रहेगा। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री दीनानाथ पांडे ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट की बढ़ोतरी के लिए हम प्रबंधन के साथ हैं परंतु मजदूर एवं कर्मचारियों को भी उनका हक अधिकार मिलना चाहिए। 

 विस्थापितों को भी हक़ दिलाएगा यूनियन 

उनके अधिकार से वंचित करने पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन उनकी लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ेगी साथ ही बोकारो स्टील प्लांट से हुए विस्थापितों को भी हक दिलाने का काम करेगी। इस सफल आयोजन में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।इस कार्यक्रम मे अतिथि के तौर पर माइनारिटी के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महत्था, मेयर प्रत्याशी जमील अख्तर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से संतोष सिंह अयूब अंसारी, सरफराज चिश्ती, मिराज अंसारी, रमेश कुमार, संजय दास, अशोक कुमार, दिनेश चंद्रा, डॉक्टर सुरेन्द्र, विजय गुप्ता, कृष्ण कुमार त्रिपाठी , आर के शर्मा ने  संबोधित किया। 

और नया पुराने