06 से 12 अप्रैल तक कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ का रूट डायवर्ट और कई ट्रेनें देर से चलेगी


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर 06 से 12 अप्रैल तक एक सप्ताह के लिए रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। इस अवधि के दौरान कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा, वहीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक रद्द रहेगा।
ट्रेन नंबर 68079/68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह) मेमू 07, 10 एवं 12 अप्रैल को रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू 12 अप्रैल तक रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू 06, 09 एवं 12 अप्रैल को रद्द रहेगा।

ये ट्रेनें लेट चलेंगी

ट्रेन संख्या 63591 (बोकारो–आसनसोल) मेमू पैसेंजर 07 से 11 अप्रैल तक बोकारो से 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 18020 (धनबाद–झाड़ग्राम) मेमू एक्सप्रेस 07 से 10 एवं 12 अप्रैल को धनबाद से 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 07, 08 एवं 11 अप्रैल को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस दिनांक 07 से 12 अप्रैल तक निर्धारित समय पर चलने की स्थिति में राजाबेरा–बोकारो सेक्शन में 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

और नया पुराने