एमजीएम स्कूल के 5 खिलाड़ी जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए कोलकाता हुए रवाना


नेताजी इंडोर स्टेडियम कोलकाता में होने वाले जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता जो कि जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 23 से 26 जनवरी तक आयोजित की जा रही है. जिसमें एमजीएम स्कूल के 5 खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में आयुष कुमार, सक्षम कुमार, पीहू कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं अदिति सिंह वेट कैटेगरी में खिलाड़ियों के साथ टीम कोच उपेंद्र कुमार झारखंड जूडो संघ की ओर से टीम के साथ मौजूद रहेंगे। पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में झारखंड का नाम रोशन करेंगे। स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस,उप प्राचार्य रेखा बनर्जी, हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, एकेडमी इंचार्ज जॉर्ज जोसेफ एवं खेल प्रशिक्षकों में राजेश्वर सिंह, मीनाक्षी कुमारी, वंदना कुमारी, पूनम कुमारी, मोहसिन, सौरभ कुमार ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की. 

और नया पुराने