चास नगर निगम चुनाव : मेयर पद के लिए कुल 37 नामांकन दाखिल हुए


नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छठे दिन बोकारो जिले के दोनों नगर पार्षद क्षेत्रों में कुल 04 अभ्यर्थी ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की। चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए एक भी उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदे, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 00 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया। वहीं, नगर परिषद फुसरो में अध्यक्ष पद के लिए कुल 02 अभ्यर्थी तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 02 अभ्यर्थी ने नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की. इस प्रकार छठे दिन जिले के दोनों नगर पार्षद क्षेत्रों में कुल 04 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रपत्र खरीदा गया।

छठे दिन 98 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चे दाखिल किया  

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन के छठे दिन चास नगर निगम के महापौर पद के लिए 13 एवं एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 50 अभ्यर्थियों तथा नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष पद के लिए 03 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इस संबंध में दोनों नगर पार्षद के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष कुल 98 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए। आखिरी दिन चास नगरपालिका में मेयर पद के लिए नामांकन किया। जिसमें प्रिया चौरसिया, जवाहर प्रसाद, विनोद मंडल, अनिल कुमार वर्मा, उमेश प्रसाद गुप्ता, अरविन्द कुमार राय, परिंदा सिंह, रितु रानी सिंह, पंकज कुमार राय, जयवीर सिंह, मो. सुल्तान, अनिल झा, एहसानुल्लाह शाह, विनोद कुमार के नाम शामिल हैं. 

और नया पुराने