बोकारो जिले में आस्था के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो शातिर ठग साधु के वेश धारण कर बीएससिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू में एक महिला बबीता देवी के घर पहुंचे और दुख-दर्द दूर करने तथा आशीर्वाद देने का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स ठग लिए। ठगों ने सोने के मंगलसूत्र की जगह महिला को पीतल के 10 लॉकेट थमा दिए और शाम पांच बजे से पहले गठरी नहीं खोलने की हिदायत दी। शाम को गठरी खोलने पर महिला को लगा कि वो ठगी गई हैं. उसके बाद वो थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाई।
बालीडीह स्थित तंबू से दोनों ठग गिरफ्तार
हालांकि, शिकायत मिलते ही बोकारो पुलिस हरकत में आई और बालीडीह स्टेशन के पास तंबू में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गया निवासी शंभु लठौर और गयालाल लठौर के नाम शामिल हैं. उनके पास से दो सोने का मंगलसूत्र, 20 पीस लॉकेट,रंग बिरंगे पत्थर, पीतल की ताबीज आदि बरामद किया गया.
Tags
क्राइम
