पिछले 29 सितंबर को दिन में क्वार्टर संख्या एफ०डी० 05, डीवीसी कॉलोनी, चन्द्रपुरा में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें अज्ञात चोरों के विरूद्ध 40 लाख रुपए का जेवर एवं एक लाख नगद राशि चोरी होने की बात बताई गई थी। जिसके संबंध में चन्द्रपुरा थाना मामला दर्ज किया गया और काण्ड का शीघ्र उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा एक टीम का गठन किया गया था. जिसका नेतृव अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो, तेनूघाट के द्वारा किया गया तथा अज्ञात चोरों के विरूद्ध छापामारी के क्रम में रोहित कुमार उम्र 26 वर्ष पिता अर्जुन यादव, विजय कुमार उम्र 22 वर्ष पिता संजु बाउरी दोनो सा०- बिरसाबस्ती, थाना-चन्द्रपुरा, जिला- बोकारो को कमला माता मंदिर पहाडी से विधिवत गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गई कुछ चांदी के सामान तथा 5500 रु नगद बरामद किया गया।
चोरी के जेवरात किए गए बरामद
जिसके उपरांत छापामारी के क्रम में 13 अक्टूबर को मो० दानिश उम्र करीब 19 वर्ष पिता मो० नौशाद सा० पश्चिम पल्ली, थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो स्थाई पता सा० पिपराडीह, थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो, शाहिल उर्फ कारु उम्र करीब 19 वर्ष पिता मो० काशिम सा० सन्डे मार्केट, चन्द्रपुरा, थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो, विधि विरूद्ध किशोर समीर मंसूरी उम्र करीब 15 वर्ष पिता अली हक मंसूरी सा० निमिया मोड़, स्टेंशन रोड, थाना चन्द्रपुरा जिला बोकारो की विधिवत गिरफ्तारी की गई एवं उनके के निशानदेही पर काण्ड में चोरी गई अन्य सामानों को बरामद किया गया है। गोल्डेन रंग का चार (04) कड़ा 02. गोल्डेन रंग का कंगन ग्यारह (11) पीस 03. गोल्डेन रंग का चुडी चौबीस (24) पीस 04. गोल्डेन रंग का एक मंगलसुत्र 05. गोल्डेन रंग का अंगूठी सतरह (17) पीस 06. गोल्डेन रंग का तीन गले का हार 07. कान का झूमका तेरह जोड़ा 08. गोल्डेन रंग का स्टोन जड़ा हुआ एक पीस नोज पिन 09. गोल्डेन रंग का स्टोन जड़ा हुआ एक पीस नथीया 10. एक पीस कमरबंद पीला रंग का स्टोन जड़ा हुआ 11. गोल्डेन रंग का गले का छोटा हार दो (02) पीस शामिल है.
