येलो अलर्ट जारी! झारखंड के इन जिलों में 40 km/h की हवाएं और तेज़ बारिश की चेतावनी


🌧️ बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर शुरू

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से झारखण्ड के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन गहरे दवाब में परिवर्तित हो गया है। यही वजह है कि राज्य के कई जगहों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। लो प्रेशर की वजह से बुधवार को बोकारो, जामताड़ा, धनबाद, दुमका आदि कई जिलों में बारिश देखने को मिली।

⚠️ 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 30 मई को संथाल के दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह आदि जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शेष भागो में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।

🌦️ आज और कल भी जारी रहेगी बारिश

31 मई और एक जून को भी राज्य के कई जगहों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

🌡️ तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

उसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 01 राज्य के पूर्वी भाग के धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा आदि जगहों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

⛈️ 2 से 4 जून तक गर्जन के साथ वर्षा का अनुमान

उसके बाद 2 से 4 जून तक राज्य में कही-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होगी।

और नया पुराने